Post Page Advertisement [Top]

   Upcoming Mahindra XUV300 Electric 2020




नमस्कार दोस्तों!
भारत में इलेक्ट्रिक कारों की मांग काफी हद तक बढ़ रही है इसी के साथ साथ सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना भी शुरू कर दिया है। महिंद्रा पहले से ही भारत में अपनी इलेक्ट्रिक कार e2O दे चुकी है, और अब  अपनी सब 4 मीटर SUV XUV300 Electric में लॉन्च करने की  तैयारी में है जिसे कि 2020 में लॉन्च किए जाने की संभावना है और महिंद्रा को पहले से ही इलेक्ट्रिक कार बनाने का कुछ अनुभव भी है  इससे उनके लिए इलेक्ट्रिक मार्केट में आना आसान हो जाता है। इसलिए हम जल्द ही महिंद्रा XUV300 Electric में आने की उम्मीद कर सकते हैं।



Mahindra XUV300 Electric:

दोस्तों उम्मीद करतें हैं कि XUV300 Electric को  2020 ऑटो एक्सपो में दिखाया जाएगा। कार का नाम S210 हो सकता है। आपको बता दें कि ये पहली सस्ती इलेक्ट्रिक SUV भी हो सकती है जिसे लोग कम बजट में भी  खरीद पाएंगे। इसके अलावा महिंद्रा ने अब तक कुछ और खुलासा नहीं किया है। कुछ खबरों के अनुसार, कार लंबी दूरी की बैटरी पॉवर के साथ लॉन्च होगी जो लगभग 350 किलोमीटर से 400 किलोमीटर की दूरी तय कर सकेगी।  भारत में कारों के इलेक्ट्रिकल की दिशा में महिंद्रा की यह कार महिंद्रा के बड़े बूस्ट का हिस्सा होगी। दी गई फोटो में कार की ग्रिल को कवर कर दिया गया है  कार के बाहरी हिस्से में एक सील ग्रिल के अलावा इसमें कोई और बदलाव नहीं किया जाएगा।


Launch:

Mahindra XUV300 Electric को 2020 में लॉन्च किया जाएगा। कार को पहली बार 2020 ऑटो एक्सपो में शोकेस किया जाएगा। बाद में लॉन्च किया जाएगा। इस लॉन्च से यह भी साबित हो जाएगा कि महिंद्रा के लाइनअप में बहुत सारे इलेक्ट्रिक वाहन हैं।


Design:

कार का डिजाइन XUV300 जैसा होगा। रेगुलर XUV300 Mahindra XUV500 से काफी प्रेरणा लेती है। इलेक्ट्रिक वैरिएंट पर डिजाइन समान रहने की उम्मीद है। फर्क सिर्फ इतना हो सकता है कि फ्रंट इंजन  में स्टोरेज भी ज्यादा हो। इंटीरियर डैशबोर्ड लेआउट अलग हो और कार की बनावट में weight free material का उपयोग किया जाएगा। यह एक सब -4 मीटर कार ही हो सकती है लेकिन इसमें किसी ऐसे पैनल होंगे जो इलेक्ट्रिक कार के लिए अलग और अधिक लाभदाई होंगे।  इलेक्ट्रिक कार को एयरफ्लो के लिए किसी भी तरह के कूलिंग मैकेनिज्म या रेडिएटर की जरूरत नहीं होती है। फ्रंट में क्रोम का उसे नहीं होगा क्योंकि इलेक्ट्रिक कार्स में air-cooling etc की जरूरत नहीं होती।  कार  में HID हेडलैंप और LED टेललाइट्स होंगे।



Expected Price:

XUV300 Electric की कीमत अभी तक सामने नहीं आई है। इंजन के साथ कार की तुलना में कार स्पष्ट रूप से अधिक महंगी होगी। XUV300 Electric निश्चित रूप से हुंडई कोना से सस्ती होने वाली है। इस कार को भारत में लाने का निर्णय लेने से पहले महिंद्रा ने ह्युंडई कोना को जरूर ध्यान में रखा होगा। भारत में इलेक्ट्रिक कारों की बड़ी पहुंच जायदा नहीं है पर उम्मीद है कि ये कार यूजर्स को एक अलग अनुभव दे पाए।
Expected Price Approx 20Lakh

No comments:

Post a Comment

Bottom Ad [Post Page]